समस्तीपुर: मतदान के लिए पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

समस्तीपुर : शहर के मुक्तापुर स्थित एसएस उच्च विद्यालय में पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम मतदान पदाधिकारियों को दो पालियों में द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।

नोडल पदाधिकारी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार झा ने नेतृत्व किया। प्रथम पाली में 1115 और द्वितीय पाली में 1108 कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

मुख्य मास्टर प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि प्रथम मतदान पदाधिकारी को मतदान केंद्र पर सबसे पहले मतदाता से मुलाकात होती है, जिसकी पहचान सुनिश्चित कर ईपीक अथवा अन्य 16 मान्य फोटोयुक्त दस्तावेज के आधार पर पंच और सरपंच के मतपत्र के प्रतिपर्ण इपिक या अन्य अंकित करते है।

उसके बाद मतदाता सूची की चिन्हित प्रति को क्रॉस करते हैं, इसमें महिला मतदाता की स्थिति में क्रॉस करने के साथ-साथ उनके क्रम संख्या को गोल घेरते है।

उसके बाद जोर से मतदाता के क्रमांक को बोलकर द्वितीय मतदान पदाधिकारी को दोनों मतपत्र सुपुर्द करते हैं और मतदान केंद्र की प्रक्रिया आगे बढ़ाते है।

इस दौरान सभी मतदान पदाधिकारियों को बैलट बॉक्स खोलने लगाने और सीलिंग करने, ईवीएम संचालन और सीलिंग की प्रक्रिया का हैंड ऑन ट्रेनिंग कराया गया।

मौके पर मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव, जमीलउर रहमान, राकेश कुमार, पवन कुमार साफी, तनवीर आलम, विजय कृष्ण, हरिनारायण राम, संजीव कुमार सहित सभी मास्टर ट्रेनरों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.