मुजफ्फरपुर: दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि

मुजफ्फरपुर। जिले में लगातार डेंगू उपस्थिति दर्ज करा रहा है। एसकेएमसीएच में दौ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिन मरीजों में पुष्टि की गई है उनके नाम पूजा कुमारी और हेमंत कुमार है।

अभी तक जिले में डेंगू के अब तक 13 मरीज मिल चुके है। एसकेएमसीएच के अलावा एक निजी अस्पताल में भी डेंगू के मरीज को भर्ती किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि एसकेएमसीएच के अलावा निजी लैबों में भी रोज पांच से सात मरीजों की डेंगू की जांच की जा रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि पानी जमा होने से उसमें डेंगू का लार्वा पनप जाता है। सौजन्य : हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.