मुजफ्फरपुर : राज्य के 11 पॉलीटेक्निक बनेगा तकनीक कौशल हब

मुजफ्फरपुर: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक मुजफ्फरपुर सहित राज्य के 11 पॉलीटेक्निक को उभरते तकनीक कौशल का हब बनाया जाएगा।

इसके लिए सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इस योजना पर 97 करोड़ खर्च होगा। योजना की सफलता के लिए आईआईटी पटना को नॉलेज पार्टनर बनाया गया है, जिसके माध्यम से 67 करोड़ का व्यय होगा। बताया जाता है कि आईआईटी के सहयोग से छात्रों को नई तकनीक उच्चस्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी।

ताकि वे ड्रोन, टेक्नोलॉ दे दी है। इस योजना पर 97 करोड़ खर्च होगा। योजना की सफलता के लिए आईआईटी पटना को नॉलेज पार्टनर बनाया गया है, जिसके माध्यम से 67 करोड़ का व्यय होगा। बताया जाता है कि आईआईटी के सहयोग से छात्रों को नई तकनीक उच्चस्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी।

ताकि वे ड्रोन, टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, 3 डी प्रिटिंग , इंडस्ट्रीयल ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिकल, व्हीकल ट्रेड में तकनीकी दक्षता हासिल कर सकेंगे। 2021-22 से 2025-26 तक के लिए योजना प्रदेश के सभी 44 संस्थानों में चलेगी।

दिसंबर से कोर्स शुरू होंगे। संस्थानों को जारी पत्र के मुताबिक यह योजना छात्रों को उद्यमिता से जोड़ने की है। छात्र विभिन्न नए कोर्स में ट्रेंड होकर अंटरप्रेरन्योर बने। उनका प्लेसमेंट हो। योजना के तहत उद्योग पार्टनर भी बनेंगे। नई तकनीक से जुड़े विशेषज्ञों व औद्यौगिक पार्टनर की सलाह ली जाएगी।

33 संस्थानों में स्पोक्स की होगी स्थापना
प्रदेश में हब के आस-पास वाले शेष 33 संस्थानों में स्पोक्स की स्थापना होगी। यानी, वैसे संस्थान जहां हब नहीं होंगे, वहां भी चयनित ट्रेड के लिए उपकरण से लेकर लैब आदि की व्यवस्था होगी। लेकिन, छात्र-छात्राओं की ट्रेनिंग वर्चुअल होगी। राजकीय महिला पोलीटेक्निक के प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार ने कहा कि इ्रंफ्रा विकसित होने के बाद समय-समय पर छज्ञत्र-छात्राओं को ट्रेनिंग के लिए हब में बुलासा जाएगा। सौजन्य : दैनिक भास्कर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.