मुजफ्फरपुर: सिकंदरपुर मन का होगा सौंदर्यीकरण

मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सिकंदरपुर मन का सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए एजेंसी को निर्माण कार्य के लिए जिम्मा दे दिया गया है। गुजरात की एजेंसी 150 करोड़ रुपए की लागत से 18 माह में काम पूरा कराएगी।

 

निर्माण होने के बाद एजेंसी ही पांच साल तक इसका रख-रखाव करेगी। जरूरत पड़ने पर मरम्मत का काम भी एजेंसी को ही कराना होगा। काम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मोड के तहत होगा।

 

मन का पूरी तरह विकास हो जाने के बाद शहरवासियों को पानी में उपलाते रेस्तरां में भोजन करने का रोमांचक अवसर भी मिलेगा। बताया जाता है कि 18 माह में म्यूजिकल फाउंटेन, गार्डन, वाकिंग ट्रैक बन कर तैयार हो जाएगा।

करबला के पास आधुनिक धोबीघाट का निर्माण होगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से साफ किए पानी में कपड़े धोने की सुविधा मिल सकेगी। अभी मन के गंदे पानी में ही कपड़े धोए जाते है।

निर्माण एजेंसी को समय और जरूरत के अनुसार अभी की योजना में कुछ बदलाव की छूट भी होगी। सिकंदरपुर मन की जमीन पर तेजी से अतिक्रमण हो रहा है। हर साल 2 दर्जन से ज्यादा बिल्डिंग मन की जमीन पर बन रही है। प्रशासनिक अधिकारी भी मानते हैं जमीन अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। लिहाजा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सीओ को नक्शे के अनुसार जमीन की पैमाइश कराने को कहा गया है। सौजन्य: दैनिक भास्कर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.