मुजफ्फरपुर : पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा दूधनाथ मंदिर और बनवारीनाथ मंदिर

मुजफ्फरपुर। मनिका मन के पास स्थित बनवारीनाथ मठ और मुशहरी के छपरा मेघ का प्राचीन बाबा दूधनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

इसके लिए पर्यटन विभाग के विशेष सचिव ने डीएम को पत्र लिखकर इन दोनों स्थलों के विकास के लिए प्रस्ताव मांगा है।रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग इसके लिए राशि आवंटित करेगा। दूधनाथ मंदिर भी गरीबनाथ मंदिर की तरह की आस्था का केंद्र है।

श्रावण माह में बड़ी संख्या यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंचते है। सरकार की ओर से यहां मेले का आयोजन भी होता है। दूधनाथ मंदिर में दर्शन के लिए दूसरे जिले से भी श्रद्धालु आते है।

इसके साथ मनिका मन का भी विकास होगा। बताया जाता है कि मनिका मन करीब सात किमी में फैला हुआ है। कुछ भाग में सालों भर पानी रहता है। जिसमें मत्स्य पालन भी होता है।

मन के दोनों किनारे पर पौधरोपण होगा और नौका विहार के लिए बोट क्लब बनेगा। यहां पर बड़ा पार्क बनाने की योजना है।

इससे शहर से 13 किलोमीटर दूर मुशहरी प्रखंड के इन दो अति प्राचीन मंदिरों का विकास होने के बाद दूर-दराज क्षेत्रों से पर्यटक भगवान के दर्शन करने के साथ ही घुमने आएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.