पटना : पटना जिला क्रिकेट संघ भंग कर नई संचालन समिति का गठन

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ को भंग कर नई संचालन समिति का गठन किया गया है। कार्य संचालन के लिए आठ सदस्यीय गठित संचालन समिति में प्रवीण कुमार प्रणवीर चेयरमैन, सुनील रोहित, शक्ति कुमार, रहबर आबदीन, शैलेश कुमार, धन्नजय कुमार, आशीष कुमार सदस्य और संयोजक मनोज कुमार सिंह बनाए गए है।

यह जानकारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर ने दी। उन्होंने बताया कि नई कार्य समिति का गठन अगले तीन महीने के भीतर चुनाव द्वारा कर लिया जाएगा। ऐसी परिस्थिति में जब एक या दो पदाधिकारियों को छोड़ सभी अयोग्य हों तो समिति कार्य नहीं कर सकती है।

इसलिए पीडीसीए के संविधान की धारा 14(1)(बी) के तहत अध्यक्ष को प्रदत्त अधिकार का इस्तेमाल करते हुए और जस्टिस लोढ़ा कमिटी की अनुशंसा के अनुसार पीडीसीए की कार्य समिति को तुरंत प्रभाव से भंग कर दैनिक कार्य संचालन के लिए आठ सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है।

 

पटना जिला क्रिकेट संघ के कार्य समिति का गठन 13 जुलाई 2008 के चुनाव में 2 वर्षो की अवधि के लिए किया गया था। 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी चुनाव नहीं कराया गया।

वर्तमान में समिटी जस्टिस लोढ़ा कमिटी की अनुशंसा के आधार पर एडहॉक रूप से कार्य कर रही थी। लोढ़ा कमिटी के अनुशंसा के आधार पर वर्तमान कमिटी के कई पदाधिकारी अयोग्य पाए गए।

पिछले चुनाव में निर्वाचित कार्य समिति के सदस्य,पदाधिकारी अजय नारायण शर्मा, अरुण कुमार सिंह और राजेश कुमार 9 वर्षों से ज्यादा अवधि तक अपने पद पर रह चुके थे।

चंद्रशेखर कुमार अस्थायी रूप से जनवरी, 2020 से कॉपटेड थे जिनको एजीएम द्वारा संपुष्ट नहीं किया गया था। इस कारण कार्य समिति को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया और नई संचालन समिति का गठन किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.