मुजफ्फरपुर:ओवरब्रिज से गिरकर एक अपराधी की मौत, दूसरा अपराधी जख्मी

मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल ओवरब्रिज के पास शनिवार की दोपहर ऑटो सवार महिला से दो अपराधी लूटपाट कर रहे थे। इस दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी देखकर बाइक से भागने लगे।

 

बाइक ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई और दोनों अपराधी नीचे गिर गए। इसमें आयुष व उसका साथी चंदन गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। चंदन की मौत इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में हो गई थी।

लूटपाट के दौरान पुलिस को देखकर भागने के क्रम में मेडिकल ओवरब्रिज से गिरकर जख्मी अपराधी आयुष कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

उसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है। इससे पहले पुलिस पदाधिकारी के बयान पर उसके खिलाफ अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अहियापुर पुलिस के मुताबिक, आयुष के पिता पुलिस विभाग में जमादार हैं और पटना में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.