मुजफ्फरपुर : बिना सूचना के गायब प्रबंधक की सेवा होगी समाप्त

मुजफ्फरपुर । बिना सूचना के एक महीने से गायब एंटीजन किट कालाबाजारी के आरोपी सदर अस्पताल के प्रबंधक की सेवा समाप्त होगी। लंबे समय से काम पर नहीं आने से सेवा नहीं रहेगी।

उपाधीक्षक डॉ.एनके चौधरी ने कहा कि एक दो दिन में वह पूरी रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य समिति, डीएम समेत वरीय अधिकारी को देंगे। संविदा पर बहाल कर्मी की सेवा से हटाने की जवाबदेही जिला स्वास्थ्य समिति पर है।

वैसे वह एक माह से ज्यादा समय से बिना सूचना गायब है। उनका काम लेखापाल विपिन पाठक बकायदा सिविल सर्जन सह अधीक्षक सदर अस्पताल के आदेश से देख रहे है।

जिला स्वास्थ्य समिति के प्रबंधक बीपी वर्मा ने बताया कि संविदा पर बहाल कोई भी कर्मी चाहे प्रबंधक हो या कोई यदि 15 दिन तक बिना अवकाश लिए गायब रहता है उसके बाद उसको शो कॉज नोटिस दी जाती है।

उसके जवाब आने के बाद सेवा से हटाने की दिशा में कानूनी कदम उठाया जाता है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि प्रबंधक प्रवीण कुमार अवकाश पर चल रहे है।

इससे काम प्रभावित है। उपाधीक्षक के पत्र के आलोक में सिविल सर्जन ने उपाधीक्षक से पत्र जारी कर पूछा है कि जिस पर आपराधिक मामला दर्ज है, उसको किसने अवकाश दिया, कितने दिन का अवकाश दिया और वह अवकाश के अवधि में कहा है। सिविल सर्जन डॉ.विनय कुमार शर्मा का कहना है कि उपाधीक्षक व डीपीएम की रिपोर्ट आने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। समय पर रिपोर्ट नहीं देने वाले पर भी एक्शन होगा। वैसे प्रबंधक को तत्काल हटा दिया गया है। पुलिस और न्यायालय इस मामले में कार्रवाई कर रही है। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.