मुजफ्फरपुर : डीटीओ का पद खाली होने से नए वाहनों का नंबर जारी नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि जिले में लगभग पैंतीस सौ नए वाहनों का नंबर जारी नहीं हुआ है। इसके कारण वाहन मालिक परेशान है।
बताया जाता है कि टैक्स जमा होने बाद गाड़ी का नंबर जेनरेट करने के प्लाइंट पर डीटीओ लॉगिन की जरूरत होती है। मगर डीटीओ की प्रतिनियुक्ति नहीं होने से नए वाहनों के नंबर जेनरेट नहीं हो रहा है।

वहीं सड़कों पर वाहन जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारी इन गाड़ी मालिकों का चालन व जुर्माना कर रहे है। हालात यह है कि डीटीओ कार्यालय में टैक्स व फिटनेस शुल्क जमा करने के अलावा लर्निंग लाइसेंस, फाइनल लाइसेंस, लाइसेंस रिन्युअल सहित अन्य सभी काम बंद है।
एमवीआई रंजीत कुमार का कहना है कि बिना डीटीओ लॉग इन के ये सभी काम नहीं हो सकते है।
मोटर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि विभाग को जल्द से जल्द डीटीओ की प्रतिनियुक्त करनी चाहिए ताकि लंबित पड़े कार्यो का शीघ्र निपटारा हो सके। वहीं हर रोज लोग डीटीओ कार्यालय का चक्कर काट रहे है। सौजन्य : प्रभात खबर
