मुजफ्फरपुर : निर्माणाधीन प्लेटफॉर्म चार और पांच नवंबर तक होगा चालू

मुजफ्फरपुर। रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन प्लेटफॉर्म चार और पांच नवंबर तक चालू होगा। दोनों प्लेटफार्म का निर्माण तेजी से चल रहा है।

दो नए प्लेटफॉर्म बनने से यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ अन्य प्लेटफॉर्म पर दबाव भी कम होगा। साथ ही एक से पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर 24 बोगी की ट्रेन आसानी से लग जाएगी। अब ट्रेनों को आउटर पर भी नहीं रोका जाएगा।

पूर्व में एक नंबर प्लेटफॉर्म पर ही 24 रैक वाली ट्रेन लगती थी। अब पार्सल स्पेशल को भी जंक्शन पर लाया जा सकेगा। प्लेटफॉर्म के अभाव में अभी रामदयालु में ट्रेन को रोका जाता है, इससे व्यापारियों को परेशानी होती है।

इसके साथ ही मुजफ्फरपुर को दो नई ट्रेन मिल सकती है। निरीक्षण के दौरान पिछले वर्ष जीएम ट्रेनों के परिचालन के बारे में कहा था कि पहले प्लेटफॉर्म निर्माण हो जाएगा फिर इस पर चर्चा होगी।

पूर्व मध्य रेलवे के एजीएम जंक्शन पहुंचकर सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। इसके बाद वह प्लेटफॉर्म एक होते हुए गेस्ट रूम पहुंचे। वहां पर स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर जंक्शन पर चल रहे कार्यों के बारे में पूछताछ की। सौजन्य: प्रभात खबर

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.