मुजफ्फरपुर : कैंसर मरीजों को सदर अस्पताल में बायोप्सी की मिलेगी सुविधा

मुजफ्फरपुर : अब कैंसर मरीजों को जांच के साथ सदर अस्पताल में बायोप्सी की सुविधा मिलेगी।  यह सुविधा एसकेएमसीएच स्थित होमी भाभा कैंसर इंस्टीट्यूट की ओर से बहाल की जाएगी।

मरीजों को सप्ताह में एक दिन सदर अस्पताल बुलाकर मरीजों की बायोप्सी होगी। वहीं कैंसर की पुष्टि होने पर एसकेएमसीएच के कैंसर वार्ड में इलाज होगा।

कैंसर इंस्टीट्यूट की ओर से प्रतिनियुक्त दो डॉक्टरों ने सिविल सर्जन से ऑपरेशन थियेटर देने की मांग की है।

कैंसर संस्थान के नोडल अधिकारी रविकांत के अनुसार गुटखा और खैनी खाने वाले में अधिक कैंसर मिल रहा है।

सही इलाज व जानकारी के अभाव में उनकी मौत हो सकती है। संदेह होने की स्थिति में तुरंत जांच करानी चाहिए। इसकी जांच के साथ बायोप्सी की भी सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। सौजन्य : हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.