मुजफ्फरपुर। बैंक लूट के प्रयास में हुई मुठभेड़ की घटना को लेकर बरुराज पुलिस ने महम्मदपुर गंगा व मिठनपुरा गांव से दो युवकों को हिरासत में लिया है।
दोनों को उनके घर से उठाया गया। इनसे साहेबगंज थाने पर रखकर दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लेने के दौरान युवकों के परिजनों ने विरोध किया।
इसपर उन्हें बताया गया कि मोतीपुर के पचरुखी स्थित बैंक लूटने पहुंचे अपराधियों से हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को उठाया है। फिलहाल, इसका सत्यापन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इनके खिलाफ साहेबगंज में एक सीएसपी संचालक से लूट में भी पूछताछ की गई है। एसएसपी पुलिस अभियान चलाकर संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कई थाना क्षेत्रों से संदिग्ध पकड़े गए हैं। सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
