समस्तीपुर। शहर के मुक्तापुर स्थित एसएस उच्च विद्यालय में पंचायत आम निर्वाचन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार झा ने नेतृत्व किया।
मुख्य प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि द्वितीय पाली में समस्तीपुर जिला के सभी 20 प्रखंडों में पिंक बूथ पर काम करने के लिए महिला कर्मी को प्रशिक्षण दिया गया है।
इसमें 619 महिला और 2191 कार्मिकों ने भाग लिया। इस मौके पर महिला प्रतिभागियों ने कुशलता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार ने महिलाओं में उत्साहवर्धन किया।
वहीं संकल्प दिलाया कि सभी लोग मिलकर काम बढ़िया करेंगे। इस तरह प्रशिक्षण में लोगों की रुचि प्राप्त करते हुए और उन्होंने हर पद का बढ़िया से प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
वहीं मुख्य मास्टर ट्रेनर ने पुरुष कार्मिकों को भी संबोधित कर मतदान की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव, पवन कुमार शर्मा, इफ्तिखार अहमद, रामानुज कुमार, कपिलेश्वर प्रसाद सिंह, मंगलेश कुमार ,एजाज अहमद अंसारी,पवन कुमार साफी, पशुपति कुमार कर्ण सहित अन्य मौजूद थे।
