समस्तीपुर : सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा ने किया पौधरोपण

समस्तीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्म दिवस पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा जिला समस्तीपुर की ओर से चौथे दिन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

हरपुर एलॉथ स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मुख्य अतिथि हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी और जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि सहित सभी नेताओं ने पीएम के जीवन पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

 

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आजादी के बाद अपने कड़ी परिश्रम से बल पर दुनिया में भारत को वैभवशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किए हैं।

वही हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में स्पष्ट नीति, नियत व इरादे से गरीब, किसान सहित सभी वर्गो के उत्थान के लिए तेजी के साथ विकास कर रहे है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष राम याद शान्डिल, राकेश राज, मुकेश कुमार सिंह, कौशल पाण्डेय, दीपक मंडल, अमित सिंह, आदित्य प्रकाश, वीरेंद्र यादव, जगदेव राम, संग्राम सिंह, ललन पाठक, मनीष पाठक, सिकंदर आलम, चंदेश्वर पासवान, राजू पटेल, दिलीप राय, सुनील पोद्दार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.