मुजफ्फरपुर : डॉक्टर की लापरवाही से हुई डायरिया पीड़ित की मौत

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में विगत 9 सितंबर को डायरिया से पीड़ित 15 वर्षीय अमृता कुमारी की हुई मौ’त मामले में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है।

 

मामले में सीएस ने भी माना कि लापरवाही हुई है। इलाज करने वाले सदर अस्पताल के चिकित्सक से शो कॉज पूछा गया था, लेकिन जवाब को सीएस ने खारिज कर दिया है।

वहीं उपाधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि आरोपी चिकित्सक डॉ.ए कादिर कुरैशी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव बनाकर अनुशंसा के लिए भेजें। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव निदेशालय को भेजा जाएगा।

सीएस ने कहा कि मरीज की मौत मामले स्पष्टीकरण का जवाब असंतोषजनक है। सिविल सर्जन डॉ.विनय कुमार शर्मा ने डॉक्टर के जवाब को अस्वीकृत करते हुए विभागीय कार्रवाई करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अस्पताल में दवा, बेड और चिकित्सक रहते हुए मरीज का सही तरीके से इलाज नहीं होना चिंताजनक है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.