मुजफ्फरपुर। अल्जाइमर रोग की चपेट में युवा आ रहे है। इसमें डिप्रेशन , उदासीनता, भ्रम की स्थिति, रात में नींद नहीं आना, रखी हुई चीजों को बहुत जल्द भूल जाना, छोटे कामों में भी परेशान होना, सोचने और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करना आदि इसके लक्षण है।
बताया जाता है कि शहर के निजी और सरकारी अस्पतालों इस बीमारी से पीड़ित मरीज अधिक पहुंच रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि यह मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है। जिसमें व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खोने लगता है।
जब यह बीमारी अत्यधिक बढ़ जाती है तो रोगियों को लोगों के चेहरे तक याद नहीं रहते। बीमारी की शुरूआत में कुछ रखकर भूल जाने या कुछ ही देर पहले की बात को भूल जाने की समस्या आती है।
अधिकतर लोग इसे सामान्य समझकर ध्यान नहीं देते, लेकिन जब मर्ज बढ़ता है तो डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाते है। अभी तक इस बीमारी का कोई सटभ्क इलाज नहीं मिला है।
अधिकतर 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यह बीमारी होती है, लेकिन वर्तमान समय में युवा भी इसकी चपेट में आने लगे है।
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.अमर झा का कहना है कि हर माह अल्जाइमर्स से पीड़ित मरीज इलाज के लिए आ रहे है। फिजिशियन डॉ.चंदन कुमार के अनुसार हर माह पांच से छह मरीजों को देख रहा हूं। अधिकतर 65 से अधिक उम्र वाले मरीज इलाज के लिए आते है। सौजन्य : प्रभात खबर