दरभंगा । पूर्व रेलवे के कोलकाता स्टेशन पर जल-जमाव के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके लेकर कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है।
इसके कारण 22 सितम्बर 2021 को दरभंगा स्टेशन से चलकर कोलकाता जाने वाली 05234 दरभंगा-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।
ट्रेन रद्द रहने के कारण आरक्षित टिकट लिए यात्रियों को काफी परेशानी हुई। टिकट रहते हुए यात्रा से वंचित रह गए।
रेल प्रशासन ने तो ट्रेन रद्द कर टिकट का पैसा वापस तो कर दिया लेकिन, दूसरे दिन आरक्षित टिकट उपलब्ध नहीं करा रही है।

