मुजफ्फरपुर। रेलवे में चले रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरपुर के महिला छात्रावास में साफ-सफाई के साथ ही पौधरोपण कार्य किया गया।

क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ प्राचार्य प्रमोद कुमार और प्राचार्य छाया कुमारी ने पौधरोपण किया।
इस मौके पर वरिष्ठ प्राचार्य सहित उपस्थित अनुदेशकों ने पर्यावरण को बढ़ाने और स्वच्छता को बनाये रखने के लिए संकल्प लिया।
इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक संजय कुमार, मुख्य अनुदेशक एसएन सिंह, विजय कुमार, सुजीत कुमार, आरएके सिंह, एके पांडेय, बीके कौशिक आदि उपस्थित थे।

