मुजफ्फरपुर : जिले में तीन चरणों में लगेगा प्रीपेड स्मार्ट मीटर

मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्रों के अलावा सकरा, ढोली, कांटी और मोतीपुर में प्रथम चरण में दो लाख प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

जिले में प्रीपेड मीटर लगाने के लिए तीन चरणों में काम होगा। इसके लिए एजेंसी की ओर से क्षेत्रों का सर्वे शुरू कर दिया गया है।

बताया जाता है कि कांटी नगर पंचायत में अब तक करीब ग्यारह सौ प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में अभी तक 72 सौ उपभोक्ताओं की सूची भी तैयार कर ली गई है।

जिनका मीटर खराब है । सर्वप्रथम इनके यहां मीटर लगाए जाएंगे। प्रथम चरण में जिन क्षेत्रों में प्रीपेड मीटर लगाना है वहां सर्वे का काम पूरा होने के बाद बिजली कंपनी की ओर से स्थानीय अधिकारी काम को पूरा कराने में सहयोग करेंगे।

वहीं उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर लगवाने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। यदि उपभोक्ता तकनीकी रूप से दक्ष नहीं है तो बिजली कंपनी घर पर जाकर मीटर रिचार्ज करेगी। पूरे जिले को चार हिस्सों में बांट कर प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.