मुजफ्फरपुर : सफाई और जलापूर्ति व्यवस्था दुरूस्त करने के कर्मियों की होगी बहाली

मुजफ्फरपुर : शहर की सफाई और जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम में साढ़े छह सौ सफाईकर्मी, पंप चालक और ड्राइवर की बहाली होगी।

 

इसके लिए नगर निगम की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। सभी तरह की बहाली आउटसोर्सिंग पर की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया के बाद चार आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन किया गया है।

चारों एजेंसी के साथ अगले सप्ताह नगर आयुक्त करार करेंगे। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय का कहना है कि चार एजेंसियों के चयन इसलिए किया गया है कि किसी की कोई मनमानी नहीं चलेगी।

चारों एजेंसी का रेट सबसे कम व एक समान है। डेढ़-दो सौ कर्मचारी की बहाली एक एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। एजेंसी के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर जो कर्मी काम करेंगे, उन्हें प्रतिमाह न्यूनतम 10 हजार से अधिक जबकि छोटे और बड़े वाहन के चालक को 11 से 13 हजार रुपए के बीच मानदेय का भुगतान होगा।

जो एजेंसी कर्मियों को बहाल कर निगम को उपलब्ध कराएगी, इसके एवज में उक्त एजेंसी को प्रति कर्मचारी कुल मानदेय राशि का 2.10 फीसदी कमीशन अलग से मिलेगा। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.