मुजफ्फरपुर : इथेनॉल की फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन आवंटन की मिली स्वीकृति

मुजफ्फरपुर : मोतीपुर चीनी मिल की जमीन पर चार कंपनियों को इथेनॉल की फैक्ट्री लगान के लिए जमीन आवंटन की स्वीकृति दे दी गई है। यह चारों कंपनियां 688.24 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

इन कंपनियों की योजना धरातल पर उतरी तो 650 किलो लीटर इथेनॉल का उत्पादन होगा। कई कंपनियों के आवेदन विचारार्थ रखा गया है तो कुछ कंपनियों को अपने-अपने दस्तावेजों की त्रुटियों को सुधार करने को कहा गया है।

इथेनॉल के उत्पादन की इच्छुक चार कंपनियों को 98 एकड़ भूमि आवंटन की स्वीकृति मिल गई ई। माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड(नई दिल्ली) को 35 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।

यह कंपनी 243.32 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश करेगी और प्रतिदिन 250 केएलपीडी यानी 250 किलो लीटर इथेनॉल तैयार करेगी। इसी तरह भारत ऊर्जा डिस्टीलरीज प्राइवेट लिमिटेड को 23 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।

यह कंपनी 176.27 करोड़ रुपए की लागत से प्लांट लगाएगी और यहां प्रतिदिन 200 केएलपीडी इथेनॉल तैयार होगा। नेचुरल डेयरी प्राइवेट लिमिटेड (पटना) 20 एकड़ जमीन उपलब्ध कराया जाएगा। यह कंपनी 140.05 करोड़ पूंजी निवेश कर फैक्ट्री लगाएगी और प्रतिदिन 100 केएलपीडी इथेनोल तैयार करेगी। मुजफ्फरपुर बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड को 20 एकड़ भूमि मोतीपुर बियाडा क्षेत्र में उपलब्ध कराया जाएगा और यह कंपनी 128.60 करोड़ का निवेश करेगी। यह कंपनी प्रतिदिन 100 केएलपीडी एथेनोल तैयार करेगी।

 

कंपनियों के नाम जमीन है आरक्षित
मोतीपुर में बियाडा की करीब 900 एकड़ भूमि में से 160 एकड़ भूमि मेगा फूड पार्क के लिए रिजर्व किया गया है। फूड प्रोसेसिंग की कई कंपनियों ने भूमि आवंटन के लिए आवेदन दिया है। हल्दीराम, कृष्णा इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, अनमोल फीड्स प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियों के नाम भूमि आरक्षित है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.