मुजफ्फरपुर। रेलवे में चले रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरपुर की ओर से चक्कर चौक स्थित छात्रावास में साफ-सफाई कार्य किया गया।
क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ प्राचार्य प्रमोद कुमार के नेतृत्व साफ-सफाई कार्य किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ प्राचार्य सहित उपस्थित अनुदेशकों एवं प्रशिक्षु ने स्वस्छता को बनाये रखने के लिए संकल्प लिया।
रेलवे में स्वच्छता पखवाड़ा 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत कर्मचारी एवं अधिकारी विभिन्न जगहों की साफ-सफाई दुरूस्त करने का कार्य कर रहे है।
क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ प्राचार्य प्रमोद कुमार के नेतृत्व में छात्रावास प्रांगण, कीचेन एवं बेड रूम में झाडू लगाकर सफाई कार्य कर चकाचक किया गया।
छात्रावास में लगभग 250 कमरे है। इसमें संस्थान के अनुदेशकों के साथ ही 200 प्रशिक्षु भी शामिल हुए।
इस मौके पर छात्रावास अधीक्षक संजय कुमार, अनुदेशक एसएन सिंह, विजय कुमार, बीके कौशिक, सुजीत कुमार, आशुतोष कुमार, मनोज कुमार, आरएके सिंह, एके पांडेय आदि उपस्थित थे।
