मुजफ्फरपुर। डायरिया से सरैया के धनुपरा में दो बच्चे की मौत और दर्जन भर से अधिक पीड़ित होने पर गांव नहीं जाने वाले चिकित्सकों का वेतन रोककर सीएस डॉ.विनय कुमार शर्मा ने स्पष्टीकरण मांगा है।

बताया जाता है कि डॉ.कन्हैया प्रकाश और डॉ. मो.अब्दुला का वेतन रोका गया है। इन चिकित्सकों को सीएस ने 24 घंटे के अंदर जवाब-तलाब करते हुए कहा कि इस अनुशासनहीनता के लिए अपर मुख्य सचिव को सूचित किया जाएगा।
पीएससी प्रभारी ने बताया कि विगत 17 सितंबर को धनुपरा में जब डायरिया का प्रकोप शुरू हुआ इसके बाद दोनों डॉक्टरों से संपर्क किया गया लेकिन वहां पर उपस्थित वे नहीं हुए।
सूचना के बाद भी वहां पर नहीं पहुंचने पर लापरवाही और कर्तव्य से विमुख होने के साथ वरीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना माना है। वहां पर नहीं आए। उसके बाद वहां पर तीसरे चिकित्सक डॉ.विधाता कुमार को वहां पर निगरानी के लिए लगाया गया लेकिन वह भी सिविल सर्जन के आदेश के बावजूद वहां पर नहीं गए। इस बीच गांव में दो बच्चे की मौ’त हो गई और दर्जन भर बीमार हो गए। सरैया पीएससी प्रभारी डॉ.दिनेशचंद्र शर्मा ने सीएस को रिपोर्ट दी है। सिविल सर्जन ने बताया कि जैतपुर एपीएचसी के चिकित्सक डॉ.विधाता कुमार को डायरिया प्रभावित धनुपरा इलाके में सेवा के लिए लगाया गया लेकिन, उनकी ओर से आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। इसके कारण वहां पर इलाज संबंधी अव्यवस्था होने लगी, तो दूसरे चिकित्सक को लगाया गया। सौजन्य : प्रभात खबर
