मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कंपनीबाग रोड किनारे से पेड़ हटाया जाएगा। इसके लिए फेस लिफ्टिंग प्रोजेक्ट के तहत चयनित कंपनीबाग-सरैयागंज टावर रोड से छोटे-बड़े पेड़ हटाने के लिए कंस्ट्रक्शन एजेंसी और वन विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है।
बताया जाता है कि इमलीचट्टी-जूरन छपरा मोड़ डीएम आवास के समीप से लेकर सरैयागंज टावर के बीच सौ से अधिक छोटे-बड़े पेड़ को चिन्हित किया गया है।
हालांकि, पेड़ को उखाड़ कर कहां प्रत्यारोपित किया जाएगा, यह तय नहीं हो सका है। फेस लिफ्टिंग प्रोजेक्ट के तहत चयनित सड़क की चौड़ाई बढ़ाने, बिजली, टेलीफोन के तार को अंदरग्राउंड शिफ्ट करने, अंदरग्राउंड ड्रेनेज का निर्माण के अलावा पैदल चलने के लिए फुटपॉथ का निर्माण शामिल है।
स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से इंदौर की एक बड़ी एजेंसी का चयन किया है। वहीं 15 माह में काम को पूरा भी करना है। इससे लोगों को कई तरह की समस्याओं से निजात मिलेगी। सौजन्य : प्रभात खबर

