मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर कुमार की पुण्यतिथि पर शोकसभा

मुजफ्फरपुर : शहर के पहले मेयर स्व. समीर कुमार की तीसरी पुण्यतिथि पर नगर निगम परिसर में समीर फाउंडेशन की ओर से शोक सभा का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर शहर के अधिकतर गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 बता दें कि तीन साल पहले 23 सितंबर 2018 की शाम मुजफ्फरपुर के चंदवारा आज़ाद रोड में पूर्व मेयर की हत्या कर दी थी। अपराधियों ने उन्हें उनके चालक के साथ एके-47 राइफल की गोलियों से भून दिया था।

घटना के समय वे कार से कहीं जा रहे थे। इस दौरान पूर्व मेयर को गोलियों से पूरी तरह से छलनी कर दिया गया था। इस वारदात के आज तीन साल पूरे हो रहे हैं। हालांकि, उनकी हत्या करने वाले अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

पूर्व मेयर की पुण्यतिथि पर शहर में कई जगहों पर शोक सभाओं का आयोजन किया गया। सभी जगहों पर उनके चित्र पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। लोगों ने उनके किये गये कार्यों की जमकर सराहना भी की।

नगर निगम में आयोजित शोक सभा में डॉ. ममता रानी, विवेक कुमार, धर्मवीर शुक्ला, आनंद, आलोक कुमार, वृगु ,नंदू बाबू, संजीत किशोर, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.