मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू को मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने के लिए चल रहे निर्माण कार्य को लेकर स्टेडियम के अंदर आम पब्लिक व जानवरों के प्रवेश पर रोक लगाई गई।
यहीं नहीं डीएम को भी अपने स्तर से एकलव्य और साईं के प्रशिक्षण केंद्र और ऑफिस को बंद करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया गया है। ट्रेनिंग सेंटर व ऑफिस के खाली नहीं होने से बीते एक माह से स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रभावित है।
दरअसल, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से पंडित नेहरू स्टेडियम को मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
बताया जाता है कि पटना की एजेंसी मेसर्स साई इंजीकॉन एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। 15 माह में काम पूरा करना है। इसकी लागत राशि करीब 20 करोड़ रुपए है।
कंस्ट्रक्शन एजेंसी के आग्रह पर ही नगर आयुक्त ने स्टेडियम के पवेलियन भवन में चल रहे सभी तरह के खेल से जुड़े ऑफिस और ट्रेनिंग सेंटर को बंद करने का आदेश दिया है। सौजन्य : प्रभात खबर
