मुजफ्फरपुर । यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर ने वर्तमान में संचालित की जा रही स्पेशल ट्रेनों की कड़ी में और 06 जोड़ी पैसेंजर स्पेशल एवं 01 जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन पुनर्बहाल किया है । इन स्पेशल ट्रेन से यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 05513 एवं 05514 समस्तीपुर-जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन समस्तीपुर से 30 सितंबर से तथा जयनगर से 03 अक्टूबर से अगले आदेश तक किया गया जाएगा ।
03611 एवं 03612 पटना-सासाराम-पटना पैसेंजर स्पेशल का परिचालन पटना से 01 अक्टूबर से तथा सासाराम से 02 अक्टूबर से अगले आदेश तक किया गया जाएगा।
03625 एवं 03626 गया-बखितयारपुर-गया पैसेंजर स्पेशल का परिचालन गया से 01 अक्टूबर से तथा बख्तियार से 02 अक्टूबर से अगले आदेश तक किया गया जाएगा।

03621 एवं 03622 राजगीर- बख्तियार-राजगीर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन राजगीर और बख्तियारपुर से 01 अक्टूबर से अगले आदेश तक किया गया जाएगा । 03623 एवं 03624 राजगीर-बख्तियार -राजगीर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन राजगीर और बख्तियारपुर से 02 अक्टूबर से अगले आदेश तक किया गया जाएगा ।
03613 एवं 03614 गया-पटना-गया पैसेंजर स्पेशल का परिचालन गया और पटना से 01 अक्टूबर से अगले आदेश तक किया गया जाएगा। 05527 एवं 05528 जयनगर-पटना-जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन जयनगर से 01 अक्टूबर से तथा पटना से 02 अक्टूबर से अगले आदेश तक किया गया जाएगा । यात्री ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी समस्त जानकारी 139 नंबर डायल कर अथवा एनटीईएस के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।