हाजीपुर : महाप्रबंधक ने हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य के लिए रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर ने राजभाषा पखवाड़ा के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यालय परिसर स्थित वैशाली रेल प्रेक्षागृह में महाप्रबंधक अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में राजभाषा पखवाड़ा का पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। महाप्रबंधक ने हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य के लिए रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

 

इस अवसर पर महाप्रबंधक द्वारा राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यशाला के विजयी प्रतिभागियों और हिंदी के प्रयोग-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण-पत्र व नकद राशि प्रदान किया। इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य राजभाषा अधिकारी सह उप मुख्य सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर अजीत प्रताप वर्मा ने किया।

महाप्रबंधक ने राजभाषा विभाग को कार्यक्रम की बधाई देते हुए सभी पुरस्कार विजेताओं को भी हिंदी में प्रशंसनीय कार्य करने के लिए बधाई दी। राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को और गति प्रदान करने के लिए हमेंशा प्रत्यनशील रहने को कहा। महाप्रबंधक ने हिंदी दिवस के इस विशेष अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी भाषा से ही किसी देश, समाज या व्यक्ति का समग्र विकास संभव है।

 

‘क’ क्षेत्र में स्थित होने के कारण हमारा दायित्व है कि हम अपना अधिकांश काम हिंदी में करें। इसमें रेलवे का भी बड़ा योगदान है क्योंकि यह पूरे देश को एक सूत्र में बांधती है। अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक काम राजभाषा में करें। निरीक्षण के समय राजभाषा संबंधी एक पैरा अवश्य निरीक्षण करें। राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए अन्य रेलों में जाकर इसकी समीक्षा करें ताकि एक दिन पूर्व मध्य रेल को राजभाषा के क्षेत्र में मानक समझा जाए।

समारोह में उपस्थित अपर महाप्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि ‘क’ क्षेत्र में स्थित होने के कारण यह जरूरी है हम अपना अधिकांश काम हिंदी में करें।

 

 

हम सब हिंदी भाषी है इसलिए हिंदी में काम करने में कोई परेशानी नहीं है। आज कंप्यूटर में हिंदी में काम करना बहुत आसान हो गया है। उन्होंने राजभाषा के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए हिंदी पखवाड़ा मनाये जाने पर बल दिया।

मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर राजेश कुमार ने भी कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि राजभाषा विभाग पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर की ओर से राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। इससे रेल कर्मियों के बीच हिंदी में कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.