मुजफ्फरपुर। महंगाई ने लोगों के बजट को बिगाड़ दिया है। स्थिति यह है कि रोजमर्रा के खाने के सामान में 20 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। तीन-चार महीने के भीतर तेल से लेकर आंटा की कीमतों में उछाल आया है। कई चीजों के भाव बढ़ने से अचानक महंगाई बढ़ जाने से लोग परेशान है।
गृहणियों को समझ में नहीं आ रहा है कि वे अपने घर का बजट कैसे संभालें। घरेलू गैस की हर महीने बढ़ती कीमत से तो लोग पहले से परेशान हैं, वहीं खाद्यान्न और तेल की बढ़ी कीमतों ने लोगों बजट बिगड़ गया है।
जिन लोगों का जून-जुलाई में रसोई का बजट 8 हजार रुपए था, वहीं सितंबर में यह बढ़कर 9 हजार हो गया है। खाने के सामान की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि खाद्यान्न विक्रेताओं को भी समझ में नहीं आ रहा है। किराना दुकानदारों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से कुछ परिवारों ने खरीदारी में कटौती कर दी है।
यदि भाव इसी तरह से बढ़ता रहा, तो आने वाले समय में लोग खरीदारी में और कटौती करेंगे। खाद्यान्न विक्रेता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि खाद्यान्न और तेल के भाव इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि हमलोगों को भी समझ में नहीं आ रहा है।
भाव बढ़ने से निम्न और मध्यम वर्गीय तबका काफी प्रभावित हुआ है। बजट संतुलित करने के लिए को अपनी जरूरत के सामान में से कटौती करनी पड़ रही है। सरकार कीमतों में नियंत्रण को लेकर जरूरी कदम उठाएं।
इन सामानों की बढ़ी कीमतें
विगत अगस्त माह में चीनी 38 से 40 रुपए प्रतिकिलो था, वहीं सितंबर में 42-44 रुपये किलो बिक रहा है। अगस्त में आंटा 20 से 21 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा था, जबकि सितंबर में 24 से 25 रुपए किलो आंटा बिक रहा है। अगस्त में सरसों तेल 168-175 रुपये लीटर और सितंबर में 188 से 190 रुपए लीटर पहुंच गया है। रिफाइन, चावल, अरहल दाल, मसूर दाल और चना दाल की कीमतों में उछाल आया है। सौजन्य प्रभात खबर