मुजफ्फरपुर। कोविड-19 महामारी देखते हुये रेलवे बोर्ड ने कर्मचारी के स्थानांतरण पर 31 दिसम्बर 21 तक रोक लगा दिया है। बावजूद इसके सोनपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में चार निरीक्षक का स्थानांतरण कर दिया गया है। उसमें भी ग्रेड का पालन नहीं किया गया है। इस मामले को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने गंभीरता से लिया है। इसकी शिकायत यूनियन ने सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम से की है।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के सोनपुर मंडल मंत्री एससी त्रिवेदी ने बताया कि सोनपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने वाणिज्य विभाग में खगड़िया, नवगछिया, सोनपुर एवं मुजफ्फरपुर जंक्शन पर इंचार्ज का पोस्टिंग किया गया है।

वह भी कार्यालय पत्र के बदले मौखिक तौर पर पोस्टिंग का कार्य किया गया है। इसमें भी जूनियर ग्रेड की नियुक्ति की गयी है। जबकि मंडल में 56 कर्मचारी अपर रैंक में बैठा हुआ है। यह पूरी तरह रेलवे बोर्ड के नियम की विरूद्ध कार्य किया गया है।
रेलवे बोर्ड के डी जोसेफ ने 23 सितम्बर 21 को पत्र जारी किया है। जिसमें कोविड-19 महामारी देखते हुये 31 दिसम्बर तक कर्मचारी के स्थानांतरण नहीं करने की बात कहीं गयी है। अगर कर्मचारी का स्थानांतरण हो जाता है तो उसे विरमित नहीं करना है।
सोनपुर मंडल मंत्री एससी त्रिवेदी ने बताया कि सीनियर डीसीएम ने वाणिज्य विभाग में खगड़िया, नवगछिया, सोनपुर एवं मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सीटीटीआई के पद पर पोस्टिंग गलत ढ़ंग कर दिया है। नवगछिया में तो 4600 वेतनमान के बदले 4200 वेतनमान वाले जूनियर कर्मचारी को इंचार्ज बना दिया गया है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
रेलवे बोर्ड का आदेश है कि 31 दिसम्बर 21 तक कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं करना है और नहीं कर्मचारी को विरमित करना है। इस तरह का कार्य कर नियम का उल्लंघन किया गया है। त्रिवेदी ने इसकी शिकायत डीआरएम से की है। डीआरएम ने कहा कि इसकी जांच करेंगे। इस मामले में जब सीनियर डीसीएम से संवाददाता पक्ष जाने के लिए शनिवार को दोपहर दो बजे मोबाइल पर रिंग किया तो रिंग होता रहा , लेकिन रिसिव नहीं किया।