मुजफ्फरपुर : तेज रफ्तार ने नौ महीने में ली सैकड़ों की जान

मुजफ्फरपुर। जिले में तेज रफ्तार ने अभी तक सैकड़ों की जान ले ली है। मुख्यालय ने एनएच व एसएच पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीडोमीटर तो दिया, लेकिन छह माह बाद भी उसका प्रिंटर नहीं मिलने से मशीन मात्र डिब्बा बना हुआ है।

 

स्पीडोमीटर को ऑपरेट करने के लिए जवानों को अभी तक प्रशिक्षण भी नहीं दी गई है। गायघाट, मोतीपुर, कुढ़नी, सकरा, मीनापुर, कांटी और अहियापुर थानाक्षेत्र में 50 से अधिक ऐसे खतरनाक मोड़ है, जहां मौत राहगीरों का इंतजार करती रहती है।

हादसे में कमी लाने के लिए न तो ट्रैफिक पुलिस कुछ इंतजाम कर रही है न ही परिवहन विभाग की ओर से कोई ठोस उपाय किए जा रहे है।

बताया जाता है कि जिला परिवहन पदाधिकारी और ट्रैफिक डीएसपी ने सड़क हादसे में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पाट के आसपास के जगहों पर पुलिस चेक पोस्ट की संख्या बढ़ाने की बात कही है, ताकि गाड़ियों की स्पीड की निगरानी की जा सके।

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा लगाने, एनएच और एसएच पर बेवजह या अवैध कट को भी बंद करने की बात कही है एनएच और एसएच के जिन हिस्सों के आसपास घनी आबादी है, वहां हादसे रोकने के लिए फुट ओवरब्रिज या अंडर पास बनाए जाने का भी प्रस्ताव भेजा गया है। ट्रैफिक डीएसपी रवींद्र नाथ सिंह का कहना है कि स्पीडोमीटर का जल्द ही प्रिंटर मिल जाएगा। साथ ही इसको ऑपरेट करने के लिए जवानों को प्रशिक्षण दी जाएगी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.