मुजफ्फरपुर: डिप्टी सीएम 26 सितंबर को करेंगे स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट का शिलान्यास

मुजफ्फरपुर। डिप्टी सीएम सह नगर विकास एवं आवास मंत्री तारकिशोर प्रसाद 26 सितंबर को स्मार्ट सिटी के सात प्रोजेक्ट सहित 170 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इसमें सीएम गली-नाली और नल-जल का योजना भी शामिल है। डिप्टी सीएम की ओर से योजनाओं का शिलान्यास करने की मिली हरी झंडी के बाद नगर निगम के अधिकारी शिलापट्ट तैयार करने में जुटे है।

इसमें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के छह चौक-चौराहों का होने वाला सौंदर्यीकरण कार्य का प्रोजेक्ट, सिकंदरपुर स्टेडियम का जीर्णोंद्धार, सूतापट्टी, कंपनीबाग-सरैयागंज रोड के फेस लिफ्टिंग प्रोजेक्ट, तिलक मैदान रोड में

बनने वाले म्युनिसिपल शॉपिंग मार्ट, 25 स्मार्ट मिनी बस और ई-रिक्शा स्टॉप का निर्माण, टाउन हॉल का जीर्णोंद्धार और इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम प्रोजेक्ट शामिल है। ये सभी प्रोजेक्ट दो सौ करोड़ से अधिक रुपए के है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.