मुजफ्फरपुर : जलजमाव के कारण हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रहा रद्द

मुजफ्फरपुर। पूर्व रेलवे के टिकियापाड़ा यार्ड में जलजमाव के कारण हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रद्द रहा। टिकियापाड़ा यार्ड में जलजमाव अधिक होने से ट्रेन का पासिंग करना मुश्किल था।

यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने हावड़ा से 26 सितंबर को प्रस्थान करने वाली 03019 अप हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया है।

 

वहीं 03019 अप ट्रेन काठगोदाम नहीं जाने के कारण 28 सितंबर को काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली 03020 डाउन काठगोदाम-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का परिचालन नहीं हुआ।

 

इस ट्रेन में टिकट लिए यात्री परेशान रहे। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन तो रेल प्रशासन रद्द कर टिकट का पैसा वापस कर दिया,लेकिन दूसरे दिन ट्रेन में टिकट उपलब्ध नहीं कराया गया। टिकट का पैसा देकर रेल प्रशासन इतिश्री कर ली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.