ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। राजधानी पटना जाना है तो आप मात्र 25 रुपये में सफर तय कर लेंगे। सोनपुर रेल मंडल ने यात्रियों को यह सुविधा इन दिनों दे रही है। ट्रेन तो एक्सप्रेस है, लेकिन यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए सवारी ट्रेन का किराया लिया जाता है। जबकि, मुजफ्फरपुर से पाटलीपुत्र तक एक्सप्रेस ट्रेन का भाड़ा 50 रुपये है।
रक्सौल-पाटलीपुत्र के बीच चलने वाली ट्रेन एक्सप्रेस है, लेकिन भाड़ा लिया जाता है सवारी ट्रेन का। पूर्व मध्य रेलवे जोन हाजीपुर यात्री सुविधा के लिए ट्रेन चला रही है। यात्री भी आराम से मुजफ्फरपुर से पाटलीपुत्र मात्र 25 रुपये में सफर तय कर लेते है।
मुजफ्फरपुर जंक्शन से पाटलीपुत्र स्टेशन ट्रेन मात्र 2 घंटे 78 मिनट में दूरी तय कर लेती है। ट्रेन यहां से प्रस्थान करने के बाद हाजीपुर, सोनपुर के बाद पाटलीपुत्र में रूकती है। यही कारण है कि सबसे अधिक यात्री इस ट्रेन में सफर करते है।
यात्री की भीड़ अधिक रहने के कारण बोगी में बैठने के लिए जगह तक नहीं मिलती है। सबसे ज्यादा सामान्य टिकट घर में इस ट्रेन की टिकट की बिक्री होती है। ट्रेन की खासियत है कि हमेंशा निर्धारित समय पर भी चलती है।
ट्रेन नंबर 03215 सवारी ट्रेन सुबह 6 बजे रक्सौल से चलकर 8 बजे सीतामढ़ी होते हुए पौने दस बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से पाटलीपुत्र के प्रस्थान करती है। यहां से ट्रेन खुलने के बाद हाजीपुर जंक्शन पर 11 बजकर 35 मिनट में रूकती है। हाजीपुर जंक्शन के लिए मात्र 15 रुपये टिकट का भाड़ा है।
सोनपुर के लिए 20 रुपये एवं पाटलीपुत्र के लिए 25 रुपये किराया है। शाम में 03216 ट्रेन नंबर बनकर पाटलीपुत्र से 3 बजकर 30 मिनट में रक्सौल के लिए खुलती है। हाजीपुर में 5 बजकर 12 मिनट एवं मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 6 बजकर 49 मिनट, सीतामढ़ी 9 बजकर 03 मिनट एवं रक्सौल में रात्रि 11 बजकर 40 मिनट में पहुंची है। मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी का 20 रुपये एवं रक्सौल का 35 रुपये किराया है।