मुजफ्फरपुर। उग्रवाद प्रभावित जमुई, नवादा, गया, बांका, औरंगाबाद और मुजफ्फरपुर जिले में विषय परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों के लिए दो आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे।
इन पांच जिलों में 10 हॉस्टल बनाने के लिए वर्ष 2021-22 की वार्षिक कार्य योजना और बजट को मंजूरी मिल गई है।बताया जाता है कि इस दिशा में बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक ने इन जिलों के डीईओ को कई निर्देश दिए है।
हॉस्टल का भवन निर्माण जब तक नहीं होता है, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 100 बच्चों के रहने के लिए सरकारी भवन के चयन का निर्देश मिला है।
विभागीय कार्य योजना के अनुसार उग्रवाद प्रभावित जिलों में स्वीकृत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का संचालन इसी सत्र से प्रारंभ करना है ताकि विषय परिस्थितियों में रह रहे वैसे बच्चे जिनकी पहुंच में विद्यालय की सुविधा नहीं हैं, उन्हें आवासीय विद्यालय में रखने और शिक्षा की मुख्यधरा से जोड़ने पर जोर दिया गया है।
इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना निदेशक ने डीईओ को निर्देश दिया है कि जब तक भवन निर्माण का काम पूरा नहीं हो जाता है तब तक ऐसे बच्चों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्कूल या सरकारी भवन का चयन किया जाए।
साथ ही वैकल्पिक स्थल चयन करते हुए राज्य कार्यालय को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है ताकि अगली योजना और बजट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय मद में राशि दी जा सके। हर जिले में संभावित आवासीय विद्यालय का निर्माण होने से 2 सौ बच्चों के रहने की व्यवस्था होगी।