मुजफ्फरपुर : सरकारी विद्यालयों में होगी वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता

मुजफ्फरपुर : अनुसूचित जाति के बच्चे को आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए सरकारी हाईस्कूल और प्लस-टू स्कूल में निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इसमें अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा। इस संबंध में डीपीओ माध्यमिक इफ्तिखार अहमद ने जिले के सभी हाईस्कूल और प्लस-टू स्कूल के प्रभारियों को निर्देश जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि सभी स्कूल अपने यहां छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता कराएंगे और बच्चों की चयनित रचनाओं को राजभाषा पत्रिका में भी प्रकाशित किया जाएगा।

बताया जाता है कि जिला स्तर पर 20 बच्चों को चयनित किया जाना है। इसमें सफल छात्र-छात्राओं को राजभाषा विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

इसमें प्रथम पुरस्कार 6 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। 20 बच्चों को निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता में चयनित कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। विभाग की ओर से प्रतियोगिता के लिए विषय भी निर्धारित किया गया है। इसके तहत बच्चों को जहां शराबबंदी से समाज के बदलते स्वरूप पर अपना विचार रखना है।

 

वहीं कोरोना एक वैश्विक महामारी और आत्मनिर्भर भारत पर भी वे निबंध लिखेंगे। इसके साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए स्मार्टफोन वरदान या अभिशाप, स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई जरूरत या मजबूरी, शहरी जीवन बनाम ग्रामीण जीवन संबंधित कई विषय विभाग की ओर से निर्धारित किए गए है। डीपीओ माध्यमिक ने सभी स्कूल को निर्देश दिया है कि 15 दिन में अपने स्कूल में इस प्रतियोगिता आयोजन कराएंगे। निबंध प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों की रचना की मूल प्रति डीपीओ कार्यालय में उनके नाम, पता, कोटि और मोबाइल नंबर के साथ जमा करना है। सौजन्य: हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.