मुजफ्फरपुर : खून नहीं मिलने से थैलेसीमिया से पीड़ित लोग परेशान

मुजफ्फरपुर : निगेटिव ग्रुप का खून नहीं मिलने से थैलेसीमिया से पीड़ित लोगों को परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि ब्लड बैंक में खून नहीं रहने से लोग दलालों के चक्कर में फंस रहे है।

बताया जाता है कि शहर के पांच ब्लड बैकों में निगेटिव ब्लड ग्रुप के सिर्फ तीन यूनिट खून बचे है। इस परिस्थिति में निगेटिव ग्रुप वाले जरूरतमंद लोगों को खून के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

खून के लिए दलाल एक से पांच हजार रुपए डिमांड कर रहे है। सदर अस्पताल में अभी 29 यूनिट ही पूरा ब्लड है। इसमें निगेटिव ग्रुप वाला एक यूनिट खून भी नहीं है। एसकेएमसीएच में 133 यूनिट ब्लड है।

यहां पर ओ निगेटिव ग्रुप का सिर्फ एक यूनिट ब्लड बचा है। इसी प्रकार केजरीवाल अस्पताल में बी निगेटिव ग्रुप का एक यूनिट खून है। आरडीडीजेएम मेडिकल कॉलेज तुर्की में ओ निगेटिव ग्रुप का एक यूनिट खून है।

माड़ीपुर स्थित ब्लड बैंक में निगेटिव ब्लड नहीं है। वहीं खून की कमी से मरीज के परिजन भटकने को मजबूर है। इन लोगों को हर माह खून की जरूरत पड़ती है। इन सौ में से करीब 30 लोग निगेटिव ब्लड ग्रुप वाले है। एसकेएमसीएच ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.संजय कुमार का कहना है कि निगेटिव ब्लड की मांग कम होती है। कई बार ब्लड एक्सपायर भी हो जाता है।हमारे पास होल ब्लड में निगेटिव ग्रुप में एक और पीआरबीसी में चार यूनिट ब्लड है। सीएस डॉ.विनय कुमार शर्मा का कहना है कि हर जगह रक्तदान शिविर से ही खून की प्राप्ति होती है।

रक्तदान करने वाले ज्यादातर लोग पॉजीटिव ब्लड ग्रुप वाले ही होते है। इसलिए निगेटिव ग्रुप के ब्लड की कमी रहती है। मरीजों के कोई दिक्कत न आए इसी दिशा में काम किया जाता है। वहीं निगेटिव ग्रुप वाले लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। सौजन्य : हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.