मुजफ्फरपुर : एक डॉक्टर द्वारा अपने दो साथी डॉक्टर की हाजिरी पर हस्ताक्षर करने का मामला प्रकाश में आने के बाद सिविल सर्जन डॉ.विनय कुमार शर्मा ने हाजिरी रजिस्टर को जब्त करते हुए उपाधीक्षक से जवाब मांगा है।
बताया जाता है कि सदर अस्पताल का डॉक्टर अपने दो साथी का डॉक्टर की हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर रहा था। सीएस का कहना है कि हाजिरी रजिस्टर को देखने में पाया गया है कि डॉ. प्रिया प्रियम और डॉ.पल्लवी दोनों चिकित्सा पदाधिकारी का हस्ताक्षर पंजी में समरूप है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई एक ही दोनों चिकित्सा पदाधिकारी का हस्ताक्षर रोज अंकित कर रहा है। सीएस ने कहा कि मामला कदाचार व वरीय अधिकारी को भ्रमित करने वाला है।
सीएस ने उपाधीक्षक के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि चिकित्सकों के हाजिरी रजिस्टर का नियमित अवलोकन नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं सदर अस्पताल के चिकित्सक का जो काम आवंटित हुआ है उसका नियमित अनुश्रवण भी नहीं हो रहा है।
अगर ऐसा होता तो एक आदमी दो आदमी का कैसे हस्ताक्षर बनाते रहता। सीएस ने कहा कि उपस्थित पंजी में चिकित्सकों को लघु हस्ताक्षर करने का पूर्व में निर्देश दिया गया था।
उसका भी पालन नहीं हो रहा है। उपाधीक्षक से जवाब आने के बाद विभागीय कार्रवाई के लिए मुख्यालय को लिखा जाएगा। सौजन्य : प्रभात खबर