समस्तीपुर: ताजपुर और पूसा प्रखंड के 528 मतदान केंद्रों पर 29 सितंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को शहर के मुक्तापुर स्थित उच्च विद्यालय में कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ।
इसका नेतृत्व मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार ने किया। मौके पर उन्होंने पंचायत चुनाव के बारे में कार्मिकों को बारीकी से जानकारी दी। वहीं कार्मिक कोषांग के द्वारा नियुक्ति पत्र पर भी हस्तगत भी कराया गया।
मास्टर ट्रेनर ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान पूरा होने के बाद पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम एवं द्वितीय मतदान अधिकारी के साथ ईवीएम एवं मतपेटिका संग्रहण सह गश्तीदल द्वारा शील्ड ईवीएम, मतपेटिका और अन्य सामग्री जमा कराने के लिए महिला आईटीआई मोरदिव और समस्तीपुर स्थित बज्रगृह में लाएंगे।
कार्मिक सभी सामग्री प्राप्त कर यथा स्थान बक्शा और फाइलों में सुरक्षित रखेंगे।
मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव, मनिंद्र कुमार सिन्हा, मुन्नीलाल महतो, अनुज कुमार, मंगलेश कुमार, अजय पटेल, चन्द्र भूषण शर्मा, राकेश कुमार, राजेश कुमार, और विजय कृष्ण आदि ने सहयोग किया।

