मुजफ्फरपुर : जितिया पर्व को लेकर झिगुनी हुआ महंगा

मुजफ्फरपुर। संतान की मंगल कामना और दीर्घायु होने के लिए किया जाने वाला जितिया पर्व (जीवित्पुत्रिका व्रत) दो दिन का हो गया। कई महिलाएं मंगलवार को व्रत कर रही है। कई महिलाएं मंगलवार को नहाय-खाय की विधि पूरी की है। बुधवार को वे पर्व रखेगी

व्रत से जुड़े समाग्रियों की मांग मंगलवार को बाजारों में अच्छी रही। व्रत को लेकर झिगुनी की डिमांड रहने से कीमत मनमाना रहा। बाजार में झिगुनी सौ रुपए तक प्रतिकलो की दर से बिक्री हुई। महंगा कीमत रहने से लोग पाव और आधा किलो ही लेकर काम चलाया।


पारू प्रखंड के जयमल डूमरी निवासी पंडित श्रीकांत चौबे ने बताया कि मंगलवार को सप्तमी तिथि दोपहर 3 बजकर 15 मिनट तक है। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगा।

बुधवार को 5 बजकर 15 मिनट के बाद नवमी तिथि शुरू होगा। व्रत अष्टमी में रखा जाता है। सूर्योदय और सूर्यास्त के हिसाब से भक्त व्रत करते है। बुधवार को व्रत करने वाली महिलाएं गुरुवार को सूर्योदय के बाद पारन करेंगी।


व्रत में काम आने वाली मरूआ का आंटा, नोनी साग जहां 60 से 80 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिका। वहीं झिगुनी की कीमत तीन गुणा की दर से बेचा गया। बाजार में झिगुनी 100 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक्री हुई। हालांकि, मंगलवार रहने से कई महिलाएं मछली का सेवन नहीं कर सकी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.