समस्तीपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

समस्तीपुर। भाजपा की ओर से चल रहे सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के बारहवें दिन मंगलवार को जिला कार्यालय हरपुर एलॉथ में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और कार्यक्रम प्रभारी सुनील कुमार राय ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहउद्दीनगर के विधायक राजेश सिंह, जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा और मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा, प्रभात कुमार ठाकुर, सुनील कुमार राय, रूपेश चौधरी, नीरज चौधरी, महिला मोर्चा निधि सिंह राजपूत

 

डॉक्टर यूएस झा, अखिलेश मिश्रा, ठाकुर संग्राम सिंह, राहुल चौधरी, देवेंद्र चौरसिया, महतुज आलम, मोहन पटवा, वैभव रंजन, अमित सिंह, वीरेंद्र यादव, किरण बेदी झा, बलवंत सिंह राजपूत, सोनू चौधरी, पीके चुन्नू, संगम बानो, राजू पटेल, गुड्डू चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

वहीं रेड क्रॉस के प्रबंधक नवीन, सहयोगी अशोक कुमार शर्मा, साहिल सिंह, निलेश कुमार आदि ने सहयोग किया। मौके पर सुनील कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राकेश राज, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, अनिश राज, अमित सिंह

दीपक मंडल, युवा नेता नीरज चौधरी, रूपेश चौधरी, वीरेंद्र यादव, वैभव रंजन, अनूसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगदेव राम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि, राहुल कुमार, देवेन्द्र चौरसिया, नवीन चौधरी, राजू पटेल, शंकर यादव, नितेश कुमार निक्की सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.