मुजफ्फरपुर : तीन पार्कों की बदलेगी सूरत, एक का होगा निर्माण

मुजफ्फरपुर : शहर के जुब्बा सहनी, इंदिरा और सिटी पार्क सहित डीएम आवास के समाने नए पार्क का कायाकल्प होगा।

इन पार्कों के जीर्णोंद्धार करने के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी ने रूचि दिखाई है। इन पार्कों की सूरत बदलने के लिए चार एजेंसी का चयन होगा।

इन एजेंसी को पार्क के निर्माण और जीर्णोद्धार करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। जब पहली बार इन चारों पार्क के जीर्णोद्धार व निर्माण के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से टेंडर आमंत्रित किया गया था, तब एक भी एजेंसी ने टेंडर नहीं डाला था।

 

इसके बाद नगर आयुक्त ने टेंडर के लिए आरएफपी तैयार करने वाले स्मार्ट सिटी के सीनियर मैनेजर से स्पष्टीकरण की मांग की थी।

इसके बाद आनन-फानन में आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) को संशोधित कर दोबारा टेंडर आमंत्रित किया गया गया था।

बताया जाता है कि जुब्बा सहनी पार्क 3.27 करोड़, इंदिरा पार्क 1.08 करोड़, सिटी पार्क 1.27 करोड़ से जीर्णोद्धार होगा जबकि डीएम आवास के सामने 74 लाख से नया पार्क बनेगा। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.