मुजफ्फरपुर : स्मार्ट रोड के निर्माण में टेढ़ी-मेढ़ी बाउंड्री बनी बाधक

मुजफ्फरपुर। स्टेशन रोड में रेलवे की टेढ़ी-मेढ़ी बाउंड्री स्मार्ट रोड और नाला निर्माण में बाधक बना हुआ है। इसे तोड़ सीधी सड़क व नाला निर्माण कराने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी के एमडी सह नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने डीआरएम को पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा कि मालगोदाम चौक के पास जो टेढ़ी-मेढ़ी बाउंड्री है, उससे स्मार्ट रोड और नाला निर्माण की परियोजना को धरातल पर उतारने में परेशानी हो रही है।

निर्माणकर्ता कंस्ट्रक्शन एजेंसी की शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने डीआरएम से इसे तोड़ते हुए सीधी सड़क व नाला निर्माण की अनुमति मांगी है।

बताया जाता है कि सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन रोड की सड़कों को दोनों ओर से सवा-सवा मीटर चौड़ा किया जाएगा।

 

ज्यूडिशियल कॉलोनी के सामने स्थित रेलवे की दीवार भी तोड़ी जाएगी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.