मुजफ्फरपुर। जिले के नव उत्क्रमित मोतीपुर, कांटी और साहेबगंज नगर परिषद को भंग कर दिया गया है। नव उत्क्रमित होने के छह माह के भीतर नगर निकायों में चुनाव नहीं होने के कारण विभाग ने यह निर्णय लिया है।
नगर विकास और आवास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अपर समाहर्ता अब तीनों नगर परिषद में बतौर प्रशासक कार्य करेंगे। तीनों नगर परिषद में अब जनप्रतिनिधि का कोई रोल नहीं रह जाएगा।
जब तक कि नए सिरे से चुनाव नहीं हो जाता है। नगर परिषद भंग हो जाने के बाद नगर निकाय की अधिनियम की धारा 12(9) के प्रावधानों के अनुसार सभी शक्तियों व कृत्यों का संपादन प्रशासक के द्वारा किया जाएगा।
बीते माह राज्य निर्वाचन आयोग ने भी नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर छह माह के भीतर चुनाव नहीं होने की स्थिति में नव उत्क्रमित नगर परिषद व नगर निगम को भंग करने का आदेश दिया था। सौजन्य: प्रभात खबर



