मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी योजना से मुजफ्फरपुर की बदलेगी तस्वीर

मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी योजना का काम पूरा होने के बाद मुजफ्फरपुर शहर की तस्वीर बदल जाएगी। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए गुजरात की कंपनी ग्रीन डिजाइन का पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंस्ल्टेंट) के रुप में चयन हुआ है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की रफ्तार तेज होगी।एबीडी (एरिया बेस्ट डेवलपमेंट) के तहत सिकंदरपुर मन सहित चार प्रोजेक्ट का डिजाइन कर विकसित करने की योजना है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मिशन अघोरिया बाजार, सादपुरा, आमगोला, कल्याणी, साहू पोखर, हाथी चौक, जवाहरलाल रोड, सरैयागंज, मिठनपुरा के आसपास और वश्विवद्यिालय एरिया का कायाकल्प किया जाएगा। इन इलाकों को विकसित करने के लिए नए चयनित कंसल्टेंट को जम्मिेदारी दी जाएगी।हालांकि, मुजफ्फरपुर शहर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल हुए दो साल से अधिक हो चुका है, लेकिन काम अभी धरातल पर नहीं उतर सका है। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी योजना की अनुमानित लागत राशि 1580 करोड़ रुपए है जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की हस्सिेदारी है। जिसके अंतर्गत एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के विकास के लिए 1268 करोड़ रुपए और पैन सिटी डेवलपमेंट के विकास के लिए 312 करोड़ खर्च होंगे।एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के अंतर्गत परियोजनाओं को पांच श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पैन सिटी डेवलमेंट के अलग-अलग परियोजनाओं को पूरा रने के लिए सुशक्षिति श्रेणी में विभाजित किया गया है। इंटग्रिेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंट्रल मास्टर सस्टिम इंटग्रिेटर इस परियोजना की लागत 153 करोड़ रुपए है। जिसमें वीडियो सर्विलांस से पूरे शहर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से निगरानी किया जाएगा।इस परियोजना में डिजिटल कैमरा लगाने का प्रावधान है। ट्रैफिक मैनेजमेंट से ट्रैफिक यातायात की निगरानी होगी। जिससे शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। लेकिन बेहतर समन्वय और इच्छा शक्ति के अभाव में शहर के विकास के लिए काम शुरू नहीं हुआ है। यहां अब तक सर्फि बैठकों का दौर ही चल रहा है।शहर की परिवहन व्यवस्था, एम्बुलेंस और पुलिस के सौ नंबर के डायल की सुविधा सहित सभी आवश्यक सेवाएं एक छत के नीचे लोगों को देने के लिए इन्टीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर बनाने की योजना है। इसके अलावा एमआईटी से स्टेशन रोड और अखाड़ाघाट रोड तक दो स्मार्ट सड़कों का नर्मिाण होना है। सड़क पर जाम से मुक्ति दिलाने के लिए 16 जंक्शन प्वाइंट को विकसित करना, इन प्वाइंट पर आरओ का पानी उपलब्ध कराने के अलावा सूतापट्टी और लहठी मार्केट को संवारने का काम होना है।सिकंदरपुर झील और सिटी पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ ही सड़क किनारे बिजली के तार को अंडरग्राउंड कर आधुनिक नाले का नर्मिाण भी करना है। शहर से गंदे पानी की निकासी के लिए स्मार्ट सिटी एरिया में ड्रेनेज पाइन लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। जबकि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सिकंदर मन को केंद्रित कर सीवरेज नेटवर्क और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट कर काम होगा।आईआईटी के नजदीक पीएचईडी और आरसीडी की खाली जमीन पर एसटीपी और जूरन छपरा में तीन सीवरेज पंपिंग स्टेशन का नर्मिाण प्रस्तावित है। जहां गंदे पानी को साफ कर मन में गिराया जाएगा। इससे स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। स्मार्ट सिटी के एमडी सह नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय का कहना है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की तस्वीर बदल जाएगी। इसके अंतर्गत सारी आधुनिक सुविधाएं होगी। लोगों को हर समस्या से निजात मिलेगी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.