मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बाल तस्करी रोकने के लिए चलेगा रेस्क्यु अभियान

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बाल तस्करी रोकने के लिए रेस्क्यु अभियान चलाया जायेगा। स्टेशन पर नशापान करने वाले बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा। ऐसे बच्चों को पाठशाला एवं आंगनबाड़ी भेजने का काम किया जायेगारेलवे चाईल्ड लाईन के सहयोग से बाल सहायता समूह की बैठक मुजफ्फरपुर जंक्शन के सभा कक्ष में गुरुवार को स्टेशन निदेशन मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पिछले बैठक की समीक्षा की गयी। केंद्र के समन्वयक ने अभिवादन करते हुए एजेंडा के विभन्नि बन्दिुओं पर चर्चा हुई।बैठक में कोविड-19 में जिन बच्चों के माता-पिता को खो दिये। वैसे बच्चों को सरकारी सहायता से लाभांवित करने के लिए आधार कार्ड बनाने पर बल दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल थाना के सहायता से रेस्क्यु अभियान चलाने पर चर्चा हुई। ताकि स्टेशन पर बाल तस्करी को रोका जा सके।

बैठक में स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, सी डब्ल्यू सी के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, डीसीआरयू प्रतिनिधि गोविंद कुमार, आरपीएफ निरीक्षक वेद प्रकाश वर्मा, जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, यातायात निरीक्षक आरके शर्मा, राज कुमार, केन्द्र समन्वयक अनिल कुमार, शोभना घोष, राजेश कुमार ठाकुर, कुमकुम सोनी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.