मुजफ्फरपुर। क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरपुर में गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा के समापन के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ प्राचार्य प्रमोद कुमार ने कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले में अशोक कुमार पाण्डेय, राणा अनंत कुमार सिंह, अजीत कुमार, आशुतोष कुमार और कार्यालय के मुख्य अनुदेशक शामिल रहे।
स्वच्छता पखवाड़ा में वरिष्ठ प्राचार्य प्रमोद कुमार ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए संस्थान के प्रशिक्षुओं को भी अपने कार्य स्थल को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

