मुजफ्फरपुर । ठंड के मौसम में संभावित कोहरे के देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से 03 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
ट्रेनें 01 दिसंबर 21 से 02 मार्च 22 तक पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनें शामिल है।
पूर्व मध्यरेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 02583 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 02 दिसमबर 21 से 28 फरवरी 22 तक रद्द रहेगा।
02584 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया स्पेशल ट्रेन का परिचालन 01 दिसमबर 21 से 01 मार्च 22 तक रद्द रहेगा।
02585 संतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 06 दिसम्बर 21 से 28 फरवरी 22 तक रद्द रहेगा।
02586 आनंद विहार टर्मिनल-संतरागाछी स्पेशल का परिचालन 07 दिसम्बर 21 से 01 मार्च 22 तक रद्द रहेगा।
08103 टाटा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 01 दिसमबर 21 से 28 फरवरी 22 तक रद्द रहेगा। 08104 अमृतसर-टाटा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 01 दिसम्बर 21 से 02 मार्च 22 तक रद्द रहेगा।