मुजफ्फरपुर : बिना किताबें कैसे होगी सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई

मुजफ्फरपुर : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा तक के सात लाख से अधिक बच्चों को किताबें नहीं मिलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

जिले के 251 सीआरसीसी केंद्रों पर पुस्तक मेला लगना था। लेकिन, तिथि बीत जाने के बाद अब तक महज 3 केंद्रों पर ही मेला लगा है।

जहां मेला लगा भी, वहां 250-250 सेट पुस्तकें ही उपलब्ध कराई जा सकी है। इसमें पहली से आठवीं की हिंदी, अंग्रेजी, गणित समेत कुल 8 किताबें प्रकाशक द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है।

बताया जाता है कि अप्रैल में लगने वाला पुस्तक मेला 6 महीने बाद आधी-अधूरी तैयारी के साथ सितंबर में शुरू हुआ था।

लेकिन, 3 से 30 सितंबर तक की तिथि बीत जाने के बाद भी अब तक जिले में 99 फीसदी केंद्रों पर स्टॉल लगे ही नहीं है।

 

इससे पहली से आठवीं तक के 7 लाख से अधिक बच्चों को किताबें नहीं मिल सकी है।

डीपीओ एसएसए अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अभी कुल 3 संकुल में ही पुस्तक मेला लगा है। प्रकाशकों की ओर से पुस्तक उपलब्ध कराए जाने के बाद बाकी संकुलों में पुस्तक मेला लगाया जाएगा। सौजन्य : हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.