मुजफ्फरपुर । पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम बिहार राज्य पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2021 का आयोजन रविवार को चांदनी चौक स्थित सुनयना रेस्ट हाउस में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 9 जिला के 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

परिणाम इस प्रकार है।
पूमसे स्पर्धा
कैटेगेरी पी 50 पुरुष वर्ग में उज्जवल कुमार ने प्रथम, सुमित कुमार ने द्वितीय (दोनों मुजफ्फरपुर) कृष्णा (पूर्वी चंपारण) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

पी 60 कैटेगरी के पुरुष वर्ग में गौरव कुमार (शिवहर) ने प्रथम, धनंजय कुमार ने द्वितीय एवं मो. साहिल ने तृतीय स्थान(दोनों मुजफ्फरपुर) प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान – सीतामढ़ी की नंदनी कुमारी ने प्राप्त कीया।
पी 70 पुरुष वर्ग में सौरभ कुमार (पूर्वी चंपारण) ने प्रथम स्थान प्राप्त कीया।

क्योरगी स्पर्धा
कैटेगरी के 44-58 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान मनोज कोरा (मुंगेर) एवं द्वितीय स्थान उज्ज्वल कुमार (मुजफ्फरपुर) ने प्राप्त कीया।

के 44- 63 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान मुजफ्फरपुर के हैदर परवाज ने, के 41- 58 किलोग्राम वर्ग में मधुबनी के ललन कुमार ने प्रथम स्थान, के 44- 80 किलोग्राम वर्ग में मधुबनी के राघवेन्द्र ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महिला ग्रुप में के 44- 46 किलोग्राम वर्ग में गोपालगंज की रिया सिंह एवं के 44- 51 किलोग्राम वर्ग में मुजफ्फरपुर की कुमारी रश्मि ने प्रथम स्थान प्राप्त कीया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर राजीव कुमार (शिशु रोग विशेषज्ञ), विशिष्ट अतिथि के रूप मे अखिलेश कुमार (सचिव सेस्टोबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार), राजेश कुमार साहू ( सचिव, बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन) , रंजीत कुमार ( रेलवे सुपरिटेंडेंट, मुज0) एवं कुमार आदित्य ( पर्यवेक्षक, पैरालिंपिक कमिटी ऑफ बिहार) उपस्थित रहे।
निर्णायक की भूमिका में दीपक कुमार, अभय कुमार, अनन्या एवं जितेंद्र थे, मुख्य निर्णायक के रूप में ओम प्रकाश राजा थे।
इस अवसर पर राजीव कुमार, अजय गुप्ता, कुमार गौरव, धीरज कुमार आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अनीश ने किया। आयोजन सचिव की भूमिका में हैदर परवेज रहे। सचिव अनीश ने कहा कि इसी प्रतियोगिता के आधार पर बिहार की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

